बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई का हुआ विस्तार
बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई का हुआ विस्तार जल्द ही गठित की जायेंगी सभी ब्लॉकों में ब्लॉक इकाईयाँ ।
आज बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गाँधी उद्यान में हुआ। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ० महेन्द्र सिंह यादव की अनुमति से ब्लॉक भुता में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हरीश गंगवार को जिला महामंत्री पद का मनोनयन पत्र सौंपा। इसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ० के.पी. सिंह और जिला महामंत्री हरीश गंगवार ने जिला उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र कश्यप जिला कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद गंगवार, जिला संगठन मंत्री पद पर भूपसिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी / प्रवक्ता पद पर अरूण कुमार सिंह, जिला संयुक्त मंत्री पद पर सोमवीर सागर को मनोनयन पत्र सौपें तथा फूल-मालाएँ पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश पटेल ने कहा कि जब तक प्राथमिक शिक्षकों को सरकार की तरफ से टैबलेट वितरित नहीं किए जाते तब तक शिक्षकों को उनके निजी मोबाइल से डिजिटल कार्य करने को बाध्य न किया जाये। उन्होनें यह भी मांग की कि शिक्षकों की संकुल बैठक विद्यालय समय के बाद आयोजित न की जाये बल्कि विद्यालय में मध्यान्ह अवकाश होने के बाद आयोजित कर ली जाये। इसके सम्बन्ध में जल्द ही डायट प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
इसके बाद बोलते हुए जिला अध्यक्ष डॉ० के.पी. सिंह ने कहा कि शिक्षकों के वेतन से जो सामूहिक बीमा के नाम पर 87 रूपये की प्रतिमाह कटौती की जा रही है, वो तत्काल बंद की जाये क्योंकि बीमा कम्पनी इस बीमा का लाभ 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों को देने से मना कर चुकी है।जिला महामंत्री हरीश गंगवार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले शिक्षकों के जिले के अन्दर तबादले किये जायें उसके बाद ये औचक निरीक्षण किये जायें क्योंकि अधिकांश शिक्षक 50-80 किमी0 दूर के विद्यालय में नौकरी कर रहे हैं, इसलिए पहले उन्हें अपने गृह ब्लॉक में तैनाती दी जाये।
इस अवसर पर राजेन्द्र पटेल, सतीश पाराशरी, लाल बहादुर, सोमवीर सागर, दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें